खैरागढ़ अपडेट-खुमेश रजक/- खैरागढ़ की जामा मस्जिद में आयोजित मुतवल्ली (अध्यक्ष) चुनाव 2026 में अरसद हुसैन उर्फ डब्बु भाई ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। डब्बु भाई ने अपने प्रतिद्वंदी अय्यूब सोलंकी को 84 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
चुनाव में कुल 464 मतदाता थे, जिनमें से 396 वोट पड़े। वहीं 2 वोट निरस्त घोषित किए गए। परिणाम में अरसद हुसैन (डब्बु भाई) को 239 वोट मिले, जबकि अय्यूब सोलंकी को 155 वोट प्राप्त हुए।बता दें कि अरसद हुसैन (डब्बु भाई) इससे पहले भी 3 वर्षों तक जामा मस्जिद खैरागढ़ के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब एक बार फिर समाज ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष चुना है।

चुनाव के शुरुआती दौर में मुकाबला कांटे का माना जा रहा था, लेकिन मतगणना के बाद डब्बु भाई ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए शानदार जीत हासिल की और पुनः जामा मस्जिद खैरागढ़ के अध्यक्ष बन गए।

जीत के बाद समाज के लोगों और समर्थकों ने डब्बु भाई को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डब्बु भाई ने समाज के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी सच्ची निष्ठा और संकल्प के साथ मस्जिद एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।

