खैरागढ़ अपडेट/खैरागढ़अपडेट–KCG जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह का जन्मदिन इस वर्ष जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग और भिलाई सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। सुबह से देर रात तक उनके निवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

जन्मदिन के अवसर पर जिले में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छुईखदान में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 80 यूनिट रक्तदान किया। वहीं खैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने नवगठित KCG जिले के समग्र एवं स्वर्णिम विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

शाम को आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के उत्साह के बीच जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने अपने नेता के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

