खुमेश रजक/खैरागढ़ अपडेट– खैरागढ़ में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आखिरकार मौसम ने राहत दी है। मई महीने में जहां तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है।

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे आमजन ने राहत की सांस ली और घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का आनंद लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बाद आई यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है।

