खैरागढ़ अपडेट/खुमेश रजक–संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल ठेलकाडीह द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान संत रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खैरागढ़ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने समाज की मांग को ध्यान में रखते हुए मंच निर्माण के लिए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए स्थायी मंच का निर्माण आवश्यक है और यह सहयोग समाज के विकास के लिए समर्पित रहेगा।घोषणा के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने इस पहल को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

