K खैरागढ़ अपडेट/खुमेश रजक–छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव 2026 का आगाज हो चुका है। प्रदेशभर के साथ KCG (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) जिले में भी संगठन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार जिला अध्यक्ष के साथ-साथ पहली बार ब्लॉक अध्यक्षों का भी चुनाव कराया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की तैयारी की गई है।
चुनाव प्रक्रिया के तहत कल 29 मई से 13 जून तक ब्लॉक एवं जिला स्तर के पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के बाद 15 से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया संपन्न होगी। युवा कांग्रेस में सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक युवाओं को ऑनलाइन आवेदन के साथ लाइव फोटो, वोटर आईडी, आयु संबंधी दस्तावेज तथा 8 सेकंड का वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा। पूरी सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में देवदार सक्रिय
चुनावी तिथियों के घोषणा के बाद KCG जिले में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार काफी सक्रिय नजर आ रहे है।जिनमें NSUI, युवा कांग्रेस व कुछ युवा पार्षदों ने अपनी–अपनी दावेदारी पेश की है,जिनका वन टू वन इंटरव्यू प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रायपुर स्थित राजीव भवन में हुआ था।अब देखने वाली बात यह होगी कि युवा कांग्रेस के इस संगठन चुनाव के त्यौहार में KCG जिले में कौन सा युवा नेता इस अध्यक्ष की कुर्सी को अपने नाम कर पाता है।
खैरागढ़ में कल महत्वपूर्ण बैठक
इसी बीच चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए 31 मई 2026, रविवार को सुबह 11:30 बजे PWD रेस्ट हाउस खैरागढ़ में विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में दुर्ग संभाग के ZRO सतीश आर्यन उपस्थित रहेंगे और चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान एवं नामांकन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां युवाओं को देंगे।
युवा कांग्रेस के जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के चुनाव लड़ने वाले तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी युवा साथियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। संगठन ने अधिक से अधिक युवाओं से बैठक में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

