K खैरागढ़ अपडेट–खैरागढ़ के स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह जी की जन्मजयंती (3 जून)के अवसर पर बुधवार को खैरागढ़ के टेम्पो चौक, लांजी रोड में बाबा के समर्थकों द्वारा श्रद्धापूर्वक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं समर्थकों ने पहुंचकर स्व. राजा देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत का वितरण किया गया, वहीं शाम 5 बजे से हलवा वितरण कर लोगों को प्रसाद प्रदान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण से राहगीरों को राहत मिली और लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

आयोजकों ने कहा कि स्व. राजा देवव्रत सिंह जनसेवा, सरलता और जनता से जुड़ाव के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनकी जयंती पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है।

कार्यक्रम में राजा सोलंकी,स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्व. राजा देवव्रत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।


