खैरागढ़ अपडेट –भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। डिजिटल गवर्नेंस और डीबीटी के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

अमित चिमनानी ने कहा कि सड़क, रेल, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वहीं महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं।प्रेसवार्ता में दावा किया गया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।


