खैरागढ़ अपडेट/खुमेश रजक– KCG जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले को 7 नई डायल 112 वाहन मिली हैं। बुधवार को खैरागढ़ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

नई डायल 112 वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता और अधिक तेज़ी से उपलब्ध हो सकेगी। ये वाहन आधुनिक उपकरणों और आवश्यक सुविधाओं से लैस हैं।

जिले के इन थाना क्षेत्रों में रहेंगी यह वाहन
खैरागढ़ 2
छुईखदान 1
गंडई 1
ठेलकाडीह 1
जालबांधा 1
साथ ही एक वाहन रिजर्व के रूप में KCG पुलिस को मिला है जो कंट्रोल रूम खैरागढ़ में रहेगी,यह वाहन किसी भी स्थान पर आपातकाल की स्थिति में फौरन उस स्थान पर पहुंचेगी।
जानिए इन वाहनों में क्या है खास
प्रत्येक गाड़ी में जीपीएस ट्रैकिंग, कैमरे और डिजिटल कम्युनिकेशन की सुविधा है, जिससे कंट्रोल रूम से गाड़ियों की लाइव मॉनिटरिंग होती है।आपातकालीन स्थिति में सिर्फ वॉयस कॉल ही नहीं, बल्कि SMS, WhatsApp, ईमेल, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के जरिए भी मदद मांगी जा सकती है, इसमें पुलिस, एम्बुलेंस (स्वास्थ्य सेवाएं), महिला व बाल हेल्पलाइन और अग्निशमन सेवाओं (Fire Brigade) को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत (Integrated) किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नई गाड़ियों के शामिल होने से डायल 112 सेवा का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी। साथ ही जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी व जिले के जनप्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

