खैरागढ़ अपडेट/खुमेश रजक– छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस.सिंहदेव शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर खैरागढ़ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर की सीमा से लेकर मुख्य चौक-चौराहों तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान सिंहदेव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिवारजनों — सुश्री शताक्षी सिंह और राजा आर्यव्रत सिंह — से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनके निवास पर भोजन भी किया और परिवार के साथ आत्मीय बातचीत की।
राजनीतिक हलकों में सिंहदेव के इस दौरे को संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्ता से बाहर होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है, जिसका प्रमाण खैरागढ़ में उनके स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ से साफ नजर आया।
सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्हें एकजुट रहकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया

